दिल्ली में कुत्तों से दुष्कर्म, महीनों से आरोपी कर रहा है ऐसा

दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एक आदमी कुत्तों के साथ बलात्कार करता पकड़ा गया।

0
delhi

देश की राजधानी दिल्ली से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक आदमी को कुत्तों के साथ बलात्कार करते हुए पकड़ा गया। इस घटना की चर्चा दिल्ली महिला आयोग (डीडब्ल्यूसी) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्विटर पर की। उन्होंने लिखा है कि ये कैसी बेशर्मी है, कैसा हैवान है ये आदमी।

उन्होंने लिखा है

स्वाति मालीवाल ने एक्स पर लिखा है कि, ‘दिल्ली के सुभाष नगर इलाके में एक आदमी कुत्तों के साथ बलात्कार करता पकड़ा गया। एक एनजीओ ने आदमी की वीडियो के साथ पुलिस को शिकायत दी और बताया कि महीनों से ये चल रहा है’। स्वाति मालीवाल आगे लिखती हैं कि ये कैसी बेशर्मी है, कैसा हैवान है ये आदमी? क्या हाल हो गया है हमारी दिल्ली का?।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here