महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री का रिएक्शन

0
Maharashtra

महाराष्ट्र में राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (National Congress Party) नेता अजित पवार (Ajit Pawar) का शिंदे सरकार में शामिल होने के बाद लगातार कई नेताओ के बयान सामने आ रहे है। जहाँ अब तक कई नेताओ ने अपनी -अपनी प्रतिक्रिया दी है। अब इस बीच महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan) ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण (Prithviraj Chavan) ने अजित पवार (Ajit Pawar) के शिंदे सरकार में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे उनके घर का मामला बताया है। उन्होंने कहा, ‘पारिवारिक मतभेद होने से उसका असर राज्य की राजनीति पर भी पड़ता है। इतने सालों में शरद पवार ने सभी को जमीन से उठाकर इतना बड़ा नेता बनाया और आज इस तरह की बाते कही जा रही यह दुख की बात है। यह मतभेद वर्षों से चली आ रही कड़वाहट को दर्शाती है।’

पृथ्वीराज चव्हाण आगे कहा कि शिंदे गुट के कुछ विधायक मंत्री बने थे, और जो रह गए थे वह मंत्री बनने का सपना देख रहे थे। हालांकि, वह अब इससे नाराज है उनमें से एक मंत्री ने तो वापस जाने की भी बात कही।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में अनिश्चिचतता की स्थिति बनी हुई है, जिसमें कोई भी गुट खुश नहीं है। सभी के बीच कुर्सी के लिए नाराजगी है। बता दें कि बुधवार को जहां अजित पवार की बैठक में 35 विधायक शामिल हुए थे, तो वहीं शरद पवार की बैठक में महज 19 विधायक ही पहुंचे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here