हरदोई: बेटी की हत्या के आरोप में पिता गिरफ्तार

बेटी व भाभी के प्रेम प्रसंगों से आहत होकर वारदात को दिया था अंजाम।

0
Hardoi

Uttar Pradesh: हरदोई (Hardoi) मे किशोरी की हत्या के मामले मे मृतका के पिता को गिरफ्तार किया गया है। बेटी व भाभी के प्रेम प्रसंगो से आहत होकर अभियुक्त ने घटना को अंजाम दिया था।

हरदोई (Hardoi) के पचदेवरा थाना क्षेत्र में विगत सप्ताह हथौड़ा के अनंगपाल सिंह की 13 वर्षीय बेटी मोहिनी का थाना क्षेत्र के बिसौली में खेत में क्षत-विक्षत शव मिला था। किशोरी के गले व पेट पर धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई थी। मामले में किशोरी के पिता ने अपने भाई – भाभी व दो अन्य लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि किशोरी की हत्या में उसके पिता अनंगपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के भाई पूरन की पत्नी सविता का गांव के एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वहीं उसकी बेटी भी फोन पर किसी लड़के से बात करती थी। साथ ही अभियुक्त की पत्नी भी उसे छोड़ कर चली गई थी। इन्हीं बातों से आहत होकर उसने घटना को अंजाम दिया और अपने भाई-भाभी व अन्य 2 लोगों को फंसाने के लिए एक कुत्ते के बच्चे को घायल कर उसका खून बरामदे में डाल दिया था। अभियुक्त को गिरफ्तार कर आला कत्ल दराती बरामद करते हुए जेल भेजा जा रहा है। साथ ही पुलिस टीम को ₹20000 का इनाम दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here