Rouse Avenue Court ने मानहानि मामले में गहलोत को किया तलब

0
Ashok Gehlot

दिल्ली (Delhi) की राउज एवेन्यू कोर्ट (Rouse Avenue Court) ने मानहानि मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) को तलब किया। अदालत ने उन्हें 7 अगस्त को कोर्ट में रहने के आदेश जारी किए है। मानहानि का ये मामला केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) की ओर से दायर किया गया था।

दरअसल, फरवरी 2023 में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने ट्वीट कर गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) को संजीवनी घोटाले का आरोपी बताया था। उन्होंने कहा था कि एसओजी की जांच में संजीवनी घोटाले के अन्य गिरफ्तार आरोपियों के समान ही गजेंद्र सिंह शेखावत का जुर्म प्रमाणित हुआ है।

इसके बाद केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने दिल्ली कोर्ट में उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाकर सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के खिलाफ आपराधिक मानहानि का केस दायर किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here