Hardoi: 2 बाइकों की भिड़ंत में 4 लोग गंभीर रूप से घायल

0
Hardoi

हरदोई (Hardoi) में 2 बाइको की आमने-सामने हुई भिड़ंत में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। गनीमत ये रही कि किसी की जान नहीं गयी है।

हरदोई (Hardoi) के थाना मझिला के अयारी व नेवादा गांव के बीच लटेनी पुलिया के पास दो बाईकों की आमने सामने हुई भिड़ंत मे ग्राम धनवार के पंकज व मानू तथा चठिया के रवि व अनुज गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची थाना मझिला पुलिस ने चारों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिहानी में भर्ती कराया गया। जहाँ से घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चिकित्सकों ने हरदोई मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहाँ घायलों का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here