Bihar: हीटवेव के कारण पीटीसी दरोगा की हुई मौत

सिवान जिले के हुसैनगंज थाने में सेवा दे रहे एक पीटीसी दरोगा की हीट स्ट्रोक की वजह से मौत हो गई।

0

बिहार (Bihar) में भीषण गर्मी और हीटवेव (heatwave) का कहर जारी है। कई जिलों में हीटवेव (heatwave) से मौतें हो रही हैं। इस बीच, सिवान जिले के हुसैनगंज थाने में सेवा दे रहे एक पीटीसी दरोगा की हीट स्ट्रोक की वजह से मौत हो गई। पीटीसी दरोगा मोहम्मद कलामुद्दीन (Mohammad Kalamuddin) की तबीयत खराब थी। अस्पताल में हीटवेब के इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक दरोगा रोहतास जिले के रहने वाले थे।

बिहार में अब तक दो और लोगों की हीटवेव से मौत की खबर है। इसी क्रम में रविवार की देर रात पीटीसी दरोगा मोहम्मद कलामुद्दीन की तबीयत खराब हुई और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि हीट वेव से मौत हुई है।

मिली जानाकरी के मुताबिक, दस दिन पहले पीटीसी दरोगा मोहम्मद कलामुद्दीन ने हुसैनगंज थाने में ड्यूटी ज्वॉइन किया था। दो दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। रविवार की रात जब वह अपने कमरे में सो रहे थे, तब कुक खाना लेकर रात करीब 10:00 बजे उनके पास गया। इस दौरान उसने देखा कि उनका शरीर काफी ज्यादा हीट कर रहा था। इसके बाद आनन-फानन में हुसैनगंज थाना से इन्हें सिवान के सदर अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने स्थिति को नाजुक बताया और उन्हें तुरंत प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

वही इलाज के दौरान पीटीसी दरोगा मोहम्मद कलामुद्दीन की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मौत के बाद घटना की जानकारी रोहतास में इनके परिवार वालों को दी गई है। आज सोमवार की सुबह-सुबह इनके परिवार अस्पताल पहुंचे है।

वही इस संबंध में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने बताया कि, दो दिनों से उनकी तबीयत खराब थी। उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि, डॉक्टर का कहना है कि हीट वेव से ही मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here