Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: चंद घण्टे बाद आउट होगा टीजर

शुरू होने जा रही है 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी'

0

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: आज रनवीर और आलिया की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का टीजर कुछ ही घण्टो में आउट होने वाला है। इस फिल्म के टीजर के ऐलान के साथ ही फैंस का एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और भी ज्यादा बढ़ गया है। यह फिल्म थियेटर में 28 जुलाई को रिलीज होगी।

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे है, अब आपका ये इंतजार 20 जून को खत्म हो जाएगा। मेकर्स इस फिल्म के टीजर को 20 जून को रिलीज कर रहे हैं, जिसका ऐलान सोशल मीडिया पर पोस्ट करके किया गया है।

कल रिलीज होगा टीजर

‘Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani’ फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस फिल्म के अब तक कई पोस्टर्स सामने आ चुके हैं जिसमें आलिया (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है। वहीं अब इस फिल्म के टीजर रिलीज के ऐलान ने फैंस का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।

रणवीर सिंह ने किया पोस्ट

रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करण जौहर ने इंस्टाग्राम के आधिकारिक अकाउंट पर फिल्म के नए पोस्टर के साथ इसके टीजर की तारीख का ऐलान किया है। रणवीर सिंह ने लिखा- ‘हम लोग जल्द ही प्यार के सीजन में एंटर करने जा रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का टीजर कल रिलीज होने वाला है। आपको बता दे कि फिल्म 28 जुलाई को थियेटर में रिलीज होगी।

फ़िल्म की स्टारकास्ट

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की इस फिल्म में इन दोनों के अलावा धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, रोनित रॉय, अर्जुन बिजलानी, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के अलावा कई और सितारे नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन करण जौहर ने किया है। आपको बता दें, रणवीर सिंह ने लंबे वक्त से एक भी हिट नहीं दी है ऐसे में उन्हें इस फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीदे हैं। वहीं आलिया भट्ट की डिलीवरी के बाद उनकी ये पहली फिल्म है जो रिलीज होने जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here