मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत बलिया में हुआ लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन

0
Ballia

Ballia: खबर उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जिले से है। जहाँ बीजेपी के मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम में यूपी के मंत्री दया शंकर सिंह ने शिरकत की। मोदी सरकार द्वारा 9 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत बलिया में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमे बड़ी संख्या में सरकारी योजनाओं से आच्छादित लाभार्थियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।

इस दौरान मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि आज मोदी सरकार के चलते गरीबों को शौचालय से लेकर पक्का आवास तक उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि बच्चे के अन्नप्राशन से लेकर बेटियों के विवाह तक की जिम्मेदारी सरकार उठा रही है। मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबों का जीवन स्तर बदल रहा है। इस दौरान बलिया जिला अस्पताल में लगातार हो रही मौतों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वृद्ध लोगों की मौत बीमारियों के चलते हुई है, जो स्वाभाविक है। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जनता उन्हें और उनकी पार्टी को लगातार पिछले कई चुनावों में नकार रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here