हरदोई: नहर में पत्नी ने लगाई छलांग, बचाने के लिए नहर में कूदा पति

0

Hardoi: उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जिले में एक पति पत्नी नहर में डूब गए। आपको बता दे कि दोनों पति पत्नी वैवाहिक समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच शादी समारोह में नाचने पर पति नाराज हुआ और इस बात को ले कर दोनों के बीच कहासुनी हो गयी। कहासुनी होने पर बाइक से उतरकर पत्नी ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। पत्नी को बचाने के लिए पति भी नहर में कूद गया।

मिली जानकारी के अनुसार बिलग्राम के अख्तियारपुर मे साढू के यहां वैवाहिक समारोह मे शामिल होकर माधौगंज के नेवादा निवासी मान सिंह अपनी पत्नी के साथ घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ। दोनों पति-पत्नी पानी पानी के तेज बहाव में बह गए। इसकी जानकारी होते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से पति-पत्नी की तलाश कर रही है लेकिन समाचार लिखे जाने तक दम्पति का कुछ पता नहीं चल पाया था।

साल 2022 में हुई थी शादी

रेशू उर्फ मान सिंह की शादी साल 2022 में बालामऊ की आरती देवी के साथ हुई थी। घर वालों के मुताबिक शादी के बाद से दोनों के बीच कभी लड़ाई तो दूर तकरार तक नहीं हुई। रेशू उर्फ मान सिंह आरती को बहुत चाहता था। माना जा रहा है कि रेशू उर्फ मान सिंह पत्नी को बचाने के लिए नहर में कूदा, लेकिन तेज़ बहाव के आगे उसके तैराकी की तरीके काम नहीं आ सके और यह दर्दनाक हादसा हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here