रिद्धी सिद्धि फाउंडेशन ने गरीब, असहाय, दिव्यांग सहित 950 लोगो को बाँटे कंबल

पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि आप पर किसी प्रकार की मुसीबत आए तो बस एक सूचना दे देना, मैं आपकी हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूँ।

0

कौशाम्बी: इस भीषण कड़ाके की ठंड को देखते हुए पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने रिद्धी सिद्धि फाउंडेशन (Riddhi Siddhi Foundation) के तहत कंबल वितरण का प्रोग्राम बनाया। भरवारी कस्बे में उन्होंने अपनी संस्था की ओर से गरीब कमजोर जरूरतमंद लोगों को कंबल देकर राहत दी है। नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 17 सरजूदास नगर के हनुमान निकेतन भवन पुरानी बाजार में रविवार को कंबल वितरण का कार्यक्रम रखा गया, जहां हजारों लोगों की उपस्थित रही।

रिद्धी सिद्धि फाउंडेशन (Riddhi Siddhi Foundation) के तहत गरीब, असहाय, दिव्यांग सहित 950 कंबल वितरित किए गए। वार्ड नंबर 12 कृष्णानगर, वार्ड नंबर 16 डॉक्टर देहदानी राजेंद्र नगर, वार्ड नंबर 23 डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम नगर व नगर पालिका परिषद के विभिन्न वार्डों से आए हुए लोगों को कंबल वितरित किया गया। श्री गुप्ता ने कहा कि आप सभी के सेवा के लिए सदैव तैयार हूँ। आप पर किसी प्रकार की मुसीबत आए तो बस एक सूचना जरूर दे देना। मैं आपकी हर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार हूँ। आप सभी की सदा सेवा करूंगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन गंगा प्रसाद उर्फ काले, पार्षद शंकर लाल केशरवानी, पार्षद सूरज यादव, जीतू केसरवानी, उपांशु केसरवानी, सत्यम कौशल, अमित गुप्ता, राजा कुशवाहा, धीरज चौरसिया, आशीष मोदनवाल सहित तमाम नगर के गणमान्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here