कानपुर: पत्नी ने पति को प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

0

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) से एक मामला सामने आया है यहां पर एक पत्नी ने अपने पति को प्रेमी के संग मिलकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की जानकारी जब पुलिस को हुई तो पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और जांच पड़ताल शुरू की।

पति की मौत पर हंसती रही पत्नी

कानपुर (Kanpur) से एक मामला सामने आया है यहां पर एक महिला ने अपने प्रेमी ओर बकील के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना की जानकारी पर पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया और जांच पड़ताल शुरू की। बताते चलें कि मामला पनकी थाना क्षेत्र के पतरसा गांव में पति को समझौते के लिए बुलाया और कमरे में बंदकर पेट्रोल डालकर उसे जिन्दा ही फूंक दिया। पत्नी ने यह प्लान प्रेमी और वकील के साथ मिलकर बनाया था। अध्यापक पति की चीख पर पत्नी कमरे के बाहर खड़ी होकर हंसती रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना के बाद शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इस मामले में वकील को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

आसपास के लोगों ने घटना के बारे में दी जानकारी

पतरसा गांव में लोगों का कहना है कि कमरे के अंदर से चीख सुनाई दे रही थी। बाहर से वकील समेत अन्य लोग खड़े थे। सूत्रों की माने तो कुछ लोगों का कहना था कि खिड़की से और दरवाजे के नीचे व खिड़की से अंदर पेट्रोल भी डाल रहे। जलने से शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो शिक्षक दयाराम का शव पड़ा था। जघन्य हत्याकांड की सूचना मिलते ही एसीपी पनकी टीबी सिंह, एडीसीपी आकाश पटेल और डीसीपी विजय ढुल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने छापेमारी करके अधिवक्ता संजीव को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here