तिंदवारी विकासखंड के ग्राम पंचायत सिघौली में हुआ दंगल

0

Tindwari: आपको बता दे कि तिंदवारी (Tindwari) विकासखंड के ग्राम पंचायत सिघौली दंगल में पहलवानों की जोश भरी भिड़त देख दर्शक ताली बजाते रहे। नंदू मुगुस व पुस्पेंद्र प्रतापगढ़, लवकुश लखनऊ,राकेश भूजौली के बीच हुई, जिसमे राकेश ने विजयी श्री पाईं। राहुल थापा काठमांडू नेपाल ने सत्यम लखनऊ को पटखनी दी। वीरेंद्र दतिया ने उदय दतिया को पटखनी दी। श्री राम लमेहटा ने सूरज मेरठ को पराजित किया।

इसी प्रकार जावेद उत्तराखंड ने गोलू बनारस, विनीत अलीगढ़ ने उधम दतिया को विष्णु मुरादाबाद ने भूपेंद्र दिल्ली, सिकंदर पंजाब ने सैतान सिंह राजस्थान व श्रीराम लमेहटा फतेहपुर की कुश्ती बराबर रही। दंगल प्रतियोगिता के आयोजन ग्राम प्रधान अरुण कुमार शुक्ला ने पहलवानों एवं आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान पंकज तिवारी, प्रधान अरुण भाई पटेल, दिनेश कुमार सचिव, संतोष कुमार पटेल सचिव, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सिंह कल्लू, आशीष चंदेल सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। आयोजित मेले में खरीददारी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here