RR vs CSK IPL 2023: चेन्नई पर 32 रन की जीत के साथ रॉयल्स ने तालिका में शीर्ष पर किया कब्ज़ा

0
2
RR-vs-CSK

RR vs CSK IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ सीजन की अपनी दूसरी जीत दर्ज करके राजस्थान रॉयल्स तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। कल रात चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सवाई मान सिंह स्टेडियम में आईपीएल 2023 का 37 वा मैच खेला गया, जिसमे राजस्थान ने चेन्नई को 32 रनों से मात दी। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

राजस्थान रॉयल्स की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 202/5 रन बनाये। राजस्थान रॉयल्स के लिए यशस्वी जायसवाल ने 43 गेंदों में 77 रनों की बहतरीन पारी खेली। बटलर ने 33 गेंदों पर 52 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

चेन्नई सुपर किंग्स की पारी

203 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम 20 ओवर में 170/6 पर आल आउट हो गयी। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए गायकवाड़ ने 29 गेंदों पर 47 रन बनाए। मोइन ने 12 गेंदों पर 23 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 13 गेंदों में 15 रन बनाये। डेवन कोनवे 16 गेंदों में आठ रन बनाकर एडम जांपा का शिकार बने। शिवम दुबे ने भी 52 रन बनाये।

RR vs CSK प्लेइंग इलेवन

CSK प्लेइंग इलेवन: रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/कप्तान), मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा, आकाश सिंह।

RR प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (w/c), शिमरोन हेटमेयर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, एडम ज़म्पा, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here