सागर: कोतवाली थाने से 50 मीटर दूर हुई युवक की हत्या से गुस्साएं परिजनों ने किया चक्का जाम

0

Madhya Pradesh: कोतवाली थाने से 50 मीटर दूर सागर शहर (Sagar) के चकरा घाट पर शुक्रवार रात 9:30 बजे 3 बदमाशों ने अमित दुबे को घेरकर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी, जिससे सागर नगर (Sagar) में सनसनी फैल गई। वहीं घटना से गुस्साएं मृतक के परिजनों और समाज के लोगों ने शनिवार दोपहर कोतवाली थाने के सामने चक्का जाम कर दिया। वही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं जो लगातार लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

लोगों का कहना है कि कोतवाली थाना क्षेत्र मैं अपराधी बेखौफ हो चुके हैं। आएं दिन यहां पर हत्या और लूटपाट की घटनाएं सामने आती रहती है। अब तो कोतवाली थाने से 50 मीटर दूर पर ही हत्या हो गई और पुलिस ने अब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों में काफी आक्रोश है। खबर लिखे जाने तक चक्का जाम जारी था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की 2 साल पहले ही शादी हुई थी। वह चकराघाट पर ही चाट का ठेला लगाता था। कुछ दिन पहले ही बदमाशों से राह चलते उसका विवाद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here