कौशाम्बी: आधा दर्जन बाइक के साथ शातिर चार आरोपी पुलिस गिरफ्त में

0

Kaushambi: संदीपन घाट थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर स्थानीय पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 8 बाइक और चार मोबाइल तथा माल बिक्री का 4900 से रुपए बरामद कर जेल भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कई गांवों में चार शातिर बदमाश जिसमें अखिलेश उर्फ तुब्बा पुत्र शिवलाल सरोज और सुमित उर्फ गुंडा पुत्र स्वर्गीय छेददू पासी, अमित उर्फ छोटू पुत्र स्वर्गीय छेददू पासी निवासीगण मितवापुर व थाना करारी के आगियौना निवासी राजेंद्र सरोज पुत्र नंदलाल द्वारा काफी समय से चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।

थानाध्यक्ष संदीपन घाट भुवनेश चौबे उप निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह रामबाबू सिपाही राजेश सिंह देवेंद्र भारद्वाज लवलेश कुमार की टीम द्वारा अमित उर्फ गुडडा को बाइक चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया।

कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की घटनाओं को कबूल करते हुए अपने अन्य साथियों का नाम पता बताया। पुलिस ने सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 8 बाइक और चार मोबाइल तथा ₹4900 नगद बरामद किया है। अभियुक्तों के खिलाफ जिले के कई थाना क्षेत्र में आपराधिक मामला चारों के खिलाफ दर्ज है। पुलिस ने लिखा पढ़ी कर सभी को जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here