Samajwadi Party ने कई निगमों में महापौर पद के लिए तय किया उम्मीदवार

0
1
Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने कई निगमों में महापौर पद के लिए उम्मीदवार तय कर लिए हैं। समाजवादी पार्टी ने मेरठ (Meerut) से अतुल प्रधान (Atul Pradhan) की पत्नी सीमा प्रधान (Seema Pradhan) को उम्मीदवार बनाया है। वही विधायक रफीक अंसारी भी यहीं से अपनी पत्नी के लिए टिकट मांग रहे थे। हालांकि, अभी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है।

वही, गोरखपुर (Gorakhpur) से काजल निषाद (Kajal Nishad) के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद है। लखनऊ से महापौर पद का प्रत्याशी शाम आठ बजे के बाद घोषित होगा। कानपुर के प्रत्याशी को लेकर भी मंत्रणा हुई है लेकिन अभी तक उम्मीदवार तय नहीं हो पाया है। इसी प्रकार अन्य उम्मीदवारों को लेकर ट्रस्ट में फ़िलहाल मीटिंग चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here