Sanbhal: किसान नेताओं ने किसानों के साथ की पंचायत, प्रशासन को दी खुली चेतावनी

0
Kisan Mahapanchayat

उत्तर प्रदेश में किसान नेताओं के द्वारा एक महापंचायत का आयोजन किया गया है। जिसमें भारी संख्या हरियाणा पंजाब से जुड़े किसान संभल में पहुंचे जहां पर किसान नेताओं के द्वारा किसानों को संबोधित करने का काम किया गया।

पराली जलाने पर अगर प्रशासन ने की कार्रवाई तो तहसील में भरेंगे पराली

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा पराली जलाने वाले किसानों के कार्रवाई को लेकर प्रशासन के अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिसके बाद अगर कोई भी किसान अपने खेत में पराली को जलता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ जिला प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। इन सब को लेकर संभल के बहजोई में भारतीय किसान असली अराजनैतिक की महापंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह की अध्यक्षता में एक महापंचायत का आयोजन किया गया। इस आयोजन में उन्होंने साफ तौर यूपी सरकार को घेरने का काम किया। उन्होंने कहा कि अगर किसान अपने खेत में पराली को जलाता है तो उस पर सेटेलाइट से निगरानी की जाती है और अगर कोई आवारा जानवर किसने की फसलों को खो जाता है तो उनकी निगरानी सेटेलाइट से क्यों नहीं की जाती है। अगर पराली जलाने पर किसी भी किसान के ऊपर प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जाती है तो किसान अपने खेतों की पराली तहसील में लेकर पहुंच जाएंगे और वहां पर इकट्ठा करने का काम करेंगे। अगर प्रशासन किसानों को परेशान करने का काम करेगा तो किस भी चुप नहीं बैठेगा।

किसानों को गन्ना मूल्य समय पर मिलना चाहिए

भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक की महापंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 में अयोध्या में राम मंदिर का भव्य शुभारंभ होने वाला है। मंदिर का शुभारंभ होने के बाद चारों तरफ मंदिर का ही प्रचार होता हुआ दिखाई देगा। ऐसे में सरकार को किसानो की कोई भी खबर नहीं होगी। अगर प्रशासन की तरफ से गाने का मूल्य समय पर घोषित नहीं किया जाता है तो किसानों के सामने बड़ा संकट आ सकता है। किसानों के लिए यह सरकार कोई भी काम नहीं कर रही है जिससे किसान इस वक्त काफी परेशान है। इन सब के बीच किसने की परेशानी को देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के तरफ से किसानो की समस्याओं को लेकर राज्यपाल से संबंधित ज्ञापन पत्र डिप्टी कलेक्टर को सोपा गया है जिसमें कहा गया है कि किसानों को उनके गन्ने का मूल्य समय पर मिलना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here