भाजपा की बंपर जीत के बाद संजय राउत ने कही ये बात

मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की और कांग्रेस ने तेलंगाना में अपनी दम दिखाई।

0

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव 2023 के नतीजे आ चुके हैं। इनमें से हिंदी पट्टी के तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने बंपर जीत हासिल की और कांग्रेस ने तेलंगाना में अपनी दम दिखाई। इसको लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी क्रम में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने टिप्पणी की है।

उन्होंने बीजेपी की इस जीत पर तंज कसते हुए कहा, ‘जब बीजेपी को कोई जीत मिलती है तो मोदी जी की जीत कहते हैं। हम भी कहेंगे मोदी जी हैं तो बीजेपी है नहीं तो क्या है आज की बीजेपी। मोदी माइनस बीजेपी क्या है? किसी को छोड़ा ही नहीं है।’

संजय राउत ने कहा, ‘तेलंगाना का निर्णय भी देखने लायक है, वहां भी मोदी जी गए थे। अमित शाह और जेपी नड्डा गए थे और बीजेपी ने डेरा डाला था लेकिन वहां उन्हें 10 से भी ज्यादा सीट नहीं मिलीं। राहुल गांधी ने जो प्रचार किया इसलिए उनकी पार्टी जीती है। रिजल्ट के बाद इंडिया गठबंधन मजबूत हुआ है। इस पर कोई असर नहीं पड़ा है।’ उन्होंने आगे कहा कि 6 दिसंबर को इंडिया गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठ होगी। शिवसेना की तरफ से उद्धव ठाकरे उस बैठक में शामिल होंगे।

ईवीएम को लेकर संजय राउत ने कहा, ‘मेरी चुनौती है एक चुनाव बेलेट पेपर पर लेकर दिखाएं, विधानसभा या लोकसभा का डरते क्यों हैं, मोदी जी का तो मैजिक है न लेकिन इस देश में कुछ भी मैनेज हो सकता है। इस देश में राज्यपाल, कोर्ट, इलेक्शन कमिशन मैनेज हो रहा है तो ईवीएम क्यों मैनेज नहीं होगा।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here