Serbia: चलती गाड़ी से शख्‍स ने की फायरिंग, 8 की मौत, 13 घायल

गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात।

0
Serbia

सर्बिया (Serbia) में एक और गोलीबारी की घटना सामने आई है। गुरुवार की देर रात, राजधानी बेलग्रेड से लगभग 60 किलोमीटर (37 मील) दक्षिण में एक सर्बियाई गांव के पास हुई गोलीबारी में आठ लोगों की मौत हो गई और 13 अन्य घायल हो गए। यह गोलीबारी म्लाडेनोवाक के पास उस वक्त हुई जब हमलावर ने चलती गाड़ी से स्वचालित हथियार से गोलियां चलायीं और फरार हो गया।

पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। गोलीबारी की घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और कई एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, हेलीकॉप्टर से भी क्षेत्र के ऊपर निगरानी की जार ही है।

सर्बिया (Serbia) में गोलीबारी की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। कुछ दिनों पहले ही सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में फायरिंग की घटना सामने आई थी। एक 14 वर्षीय छात्र ने एक स्कूल में छात्रों और सुरक्षा गार्डों पर फायरिंग की। फायरिंग में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 8 बच्चे शामिल है। पुलिस ने बताया कि सातवीं कक्षा के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले इसी साल म्लाडेनोवैक में एक ग्रामीण ने 13 रिश्तेदारों और पड़ोसियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here