पूर्व माध्यमिक विद्यालय कम्पोजिट अमलोर की प्रधानाचार्य किरण शुक्ला पर लगे गंभीर आरोप

0
Kiran Shukla

बाँदा: आपको बता दें पूरा मामला ग्राम पंचायत अमलोर विकासखंड तिंदवारी तहसील बाँदा (Banda) का है। जहाँ पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय कंम्पोजिट की प्रधानाचार्य किरण शुक्ला (Kiran Shukla) द्वारा बच्चों से मारपीट की गई। इसकी शिकायत बच्चों द्वारा ग्राम प्रधान से की गई। ग्राम प्रधान ने मौके पर जाकर जानकारी लेने पर पता चला कि प्रधानाचार्य द्वारा अभिभावकों एवं उनके बच्चों से झाड़ू व घास सफाई करवाई जाती है एवं शिक्षा में खेलकूद सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाती और मिड डे मील में उपलब्ध होने वाले चावल, गेहूं आदि छुपाकर प्रधानाचार्य द्वारा अपने घर ले जाया जाता है। बच्चों द्वारा इसका विरोध करने पर भी बच्चों के साथ मारपीट की जाती है। इस मौके पर छात्रा राधा, दिशा, मोहित, सुनील, प्रधान प्रिया सिंह, रम्मी, केशना, गुजरतिया आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here