एसपी बृजेश श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन्स में शुक्रवार परेड की ली गई सलामी

एसपी द्वारा मेस में भोजन की गुणवत्ता को भी चेक किया गया।

0

कौशाम्बी: पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव (SP Brijesh Srivastava) द्वारा पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में पानी भर जाने के कारण सड़क पर शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया। तदुपरान्त निरीक्षण के दौरान एसपी द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन कर बेहतर टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया।

इस दौरान पुलिस कर्मियों को फिट रहने हेतु सड़क पर दौड़ लगवाई गई एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई तथा डायल-112 की गाड़ियों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव (SP Brijesh Srivastava) द्वारा मेस में भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया तथा समस्त शाखाओं, यातायात कार्यालय, स्टोर रूम, डायल-112, बैरक, कैंटीन, एमटी शाखा व टॉयलेट का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here