Lucknow: झूठ न सह सका आशिक, लिव इन पार्टनर को दी खौफनाक मौत

वारदात के बाद रिषभ फ्लैट का दरवाजा बंद करके फरार हो गया।

0
Uttar Pradesh

लखनऊ में गुरुवार को प्रेमी ने लिव-इन पार्टनर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे शहर में इसकी चर्चा हो रही है। दोनों करीब नौ महीने से सुशांत गोल्फ सिटी के पैराडाइज क्रिस्टल अपार्टमेंट में लिव इन में रहते थे। इन व्यक्तियों की पहचान ऋषभ और रिया गुप्ता के रूप में की गई है। दोपहर बाद दोनों में झगड़ा हो गया और बात इतनी बढ़ गई कि ऋषभ ने रिया को गोली मार दी। उसने एक उसके दिल और दूसरी दिमाग में मारी थी। वारदात के बाद रिषभ फ्लैट का दरवाजा बंद करके फरार हो गया।

रिया के घर वालों को मिला शव

लड़की के मां-बाप का जब उससे संपर्क नहीं हुआ तो वे रात करीब साढ़े नौ बजे उसके फ्लैट पर पहुंचे, जहां उसका खून से सना शव मिला। बेटी की लाश देखकर उनकी चीख निकल पड़ी। उन्होंने फौरान इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर एक घंटे में आरोपी को दबोच लिया।

रिया ने तलाक और बच्ची की बात छिपाई

एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने बताया कि रिया गुप्ता पैराडाइज अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 203 में मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी रिषभ सिंह भदौरिया के साथ लिव इन में रहती थी। तलाकशुदा रिया की एक बेटी प्रिंसी भी है, जो कैंट में नानी गीता गुप्ता के यहां रहती है। पुलिस की पूछताछ में रिषभ ने बताया कि रिया ने उससे अपने तलाक और बच्ची की बात छिपाई थी। इसी से आहत होकर मैंने उसे गोली मार दी।

रिया मेकअप आर्टिस्ट थी, वहीं रिषभ के पिता सिंचाई विभाग में बाबू हैं। फिलहाल यह बात सामने नहीं आई है कि वह काम क्या करता था। रिषभ की तरफ से एक बात यह भी सामने आ रही है कि उसे शक था कि रिया किसी और शख्स से भी बातचीत करती है और उसे धोखा दे रही थी। हत्या करने के पीछे एक वजह यह भी थी।

टीवी की आवाज से दब गई गोली गूंज

आस-पास रहने वाले लोगों से जब पूछा गया कि आपको गोली चलने की आवाज सुनाई दी थी तो इस पर उन्होंने कहा कि रिया के फ्लैट में इतनी तेज आवाज में टीवी चल रहा था कि अंदर से बाहर किसी तरह की कोई दूसरी आवाज सुनाई ही नहीं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here