Uttar Pradesh: धान के खेत में मिला महिला का शव

मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

0
Uttar Pradesh

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के तेरही गांव में शुक्रवार की सुबह सड़क के किनारे धान के खेत में एक महिला का शव मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आधार कार्ड के जरिए शव की पहचान की और फिर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

तेरही गांव में जाने वाले रास्ते में धान की खेत में शुक्रवार की सुबह एक 48 वर्षीय अज्ञात अधेड़ महिला का शव ग्रामीणों ने देखा। मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव की शिनाख्त के साथ ही छानबीन में जुट गई।

महिला मैरून कलर की साड़ी और काले रंग का ब्लाउज पहन रखी थी। उसके आसपास चप्पल व बोतल पड़ा था। महिला के शव से कुछ दूरी पर उसका आधार कार्ड पाया गया। जिसमें उसका नाम इंद्रावती यादव 48 वर्ष पत्नी रामचेत यादव ग्राम खोनहनपुर कोयलसा अंकित था। जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी शिनाख्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिवार के लोगों को घटना की सूचना देने में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here