Jharkhand: कुएं में गिरे बछड़े को बचाने की कोशिश कर रहे छह लोगो की मौत

रांची में स्थित पिस्का गांव में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। यहां कुएं में गिरे बछड़े को बचाने की प्रयास कर रहे 6 लोगों की मौत हो गई है।

0

झारखंड (Jharkhand) के रांची (Ranchi) में स्थित पिस्का गांव में एक दर्दनाक हादसा देखने को मिला है। यहां कुएं में गिरे बछड़े को बचाने की प्रयास कर रहे 6 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, गाय का बछड़ा यहां कुएं में गिर गया था। इस बात की सूचना जब लोगों को लगी तो लोगों की भारी भीड़ वहां इकट्ठा हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने बछड़े को बचाने का प्रयास शुरू किया। वहां कुए के पास की मिट्टी धंस गई और 6 लोग कुएं में गिर गई। इस घटना की सूचना आनन-फानन में पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कुएं में काफी मलबा जमा हो गया है। इसके बाद NDRF की टीम को बुलाया गया। कुएं में काफी मलबा जमा होने के कारण एनडीआरएफ को काफी मशक्कत करनी पड़ी। एनडीआरएफ की टीम ने 2 शवों को कल और आज 4 शवों को बरामद किया। इस घटना में एक व्यक्ति घायल है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सिल्ली डीएसपी क्रिस्टोफर केरकेट्टा ने कहा कि अभियान में मलबे के कारण ज्यादा समय लगा।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- सिल्ली के मुरी क्षेत्र स्थित पिस्का गांव में कुएं में 5 लोगों की मरने की दुखद खबर से मन व्यथित है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकलु परिवारजनों को दुख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here