ट्रिपल मर्डर से सहमा शिरडी: ससुराल पहुंचे जमाई ने की हत्या

दामाद ने 5 से 10 मिनट के अंदर ससुराल में कत्लेआम मचाया और परिवार के 6 लोगों पर हमला कर मौके से फरार हो गया।

0

अहमदनगर जिले के शिरडी में बुधवार रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दामाद ने 5 से 10 मिनट के अंदर ससुराल में कत्लेआम मचाया और परिवार के 6 लोगों पर हमला कर मौके से फरार हो गया। इस वारदात से शिर्डी में दहशत फैल गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है और घटना की जांच जारी है|

पुलिस के अनुसार, यह दिल दहला देने वाली घटना शिरडी के पास सावली विहिर गांव की है। संगमनेर का निवासी सुरेश विलास निकम बुधवार रात सावली विहिर गांव में अपने चचेरे भाई के साथ ससुराल पहुंचा। घर का दरवाजा खोलते ही उसने धारदार चाकू से घर में मौजूद ससुराल वालों पर वार करना शुरू कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, दामाद सुरेश ने अपनी पत्नी वर्षा, साले रोहित और दादी सास की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इस घटना में आरोपी के सास-ससुर और साली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज शिरडी के साईंबाबा अस्पताल में चल रहा है।

बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने ससुराल वालों पर चाकू से हमला किया। वही इस मामले में सुरेश विलास निकम और उसके चचेरे भाई रोशन कैलास निकम को पुलिस ने नासिक जिले से हिरासत में लिया है। इस बीच शिरडी पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here