शिवपाल सिंह यादव का आज़म खान और एमपी चुनाव पर बड़ा बयान

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, आज़म खान के साथ पूरी समाजवादी पार्टी खड़ी है और आजम खान से मिलने जेल जाएंगे।

0

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक निजी कार्यक्रम में शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। जहाँ उन्होंने कई मुद्दों पर बाते की। इस दौरान वो बीजेपी पर भी जमकर हमला बोले, तो वही आज़म खान के जेल जाने पर कहा उन्होंने कहा की खान के साथ इंसाफ नहीं हुआ है। कभी तो इंसाफ होगा। शिवपाल सिंह यादव ने आगे कहा कि, आज़म खान के साथ पूरी समाजवादी पार्टी खड़ी है और आजम खान से मिलने जेल जाएंगे।

बलिया के फेफना में आये शिवपाल सिंह यादव ने कहा पूरे प्रदेश में बीजेपी विपक्ष, पिछड़े और खासकर मुसलमानों का उत्पीड़न कर रही है। बीजेपी विपक्ष को खत्म करना चाहती है। झूठे मुकदमो में फसाकर जेल भेज रही है।

उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश में सपा का कई सीटो पर चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कांग्रेस ने जो सीटे सपा को देने का वादा किया उसे कांग्रेस को देना चाहिए था।फिर भी सपा कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के साथ और 2024 में पूरे मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़कर बीजेपी की सरकार हटाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here