Siddharthnagar: संचारी रोग नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ

0
Siddharthnagar

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सांसद जगदंबिका पाल व सदर विधायक श्यामधनी राही शामिल हुए। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ बी के अग्रवाल व मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ ए के झा एवं भारी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल को सदर विधायक श्यामधनी राही ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान के जागरूकता रैली को रवाना किया। सांसद जगदंबिका पाल ने मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर्स डे पर उन्हें बधाई देते हुए कार्यक्रम को लेकर जानकारी दी और बताया कि किस प्रकार देश की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार संचारी रोगों से लड़ने के लिए विभिन्न कार्यक्रम को चला कर इन रोगों से आमजनमानस की सुरक्षा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here