Siddharthnagar: संदिग्ध परिस्थितियों में मिली 12 वर्षीय किशोर की लाश

नामजदों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

0
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर जिले में एक 12 वर्षीय किशोर श्याम सुंदर की संदिग्ध परिस्थितियों में मिली लाश पुरा मामला जिले के कठेला समय माता थानाक्षेत्र के पचपेड़वा गाँव के सागौन के बगीचे का है। जहाँ पर किशोर की लाश रविवार की देर रात 11 बजे मिली।

वहीं परिजनों के अनुसार वह अपने खेतों की रखवाली करने खेत गया था लेकिन शाम तक घर नही पहुँचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो देर रात किशोर की लाश बगीचे मे मिली। मामले मे परिजनों द्वारा घटना को लेकर तहरीर मुकामी थाने में दी गई।

वही मामले को लेकर एसपी प्राची सिंह द्वारा मामले की पुष्टि करते हुए बताया गया कि किशोर के माँ की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो नामजदों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here