Siddharthnagar: इमिलिया गाँव मे 4 बच्चो के डूबने से मचा कोहराम

पूरा मामला दोपहर के लगभग 3 बजे का है।

0
Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर (Siddharthnagar) जिले के उसका बाजार थानाक्षेत्र के इमिलिया गाँव मे 4 बच्चो के डूबने से कोहराम मच गया। पूरा मामला दोपहर के लगभग 3 बजे का है। जब इमिलिया गाँव मे क्रिकेट मैच खेलने के बाद 5 बच्चे पास ही बह रही कुरा नदी में नहाने चले गए और गहरे पानी मे जाने से डूबने लगे।

इसी बीच बच्चों की चीखपुकार सुनकर वंहा भैस चराने वाला नदी में कूदा और एक बच्चे को बचाने में सफल हो पाया लेकिन चार बच्चे नदी में डूब गए। इस बात की जानकारी पास की दुकान में बैठे लोगों को हुई तो वह भी आनन फानन में नदी में उतरे और चारो बच्चों के शव नदी से निकलकर बाहर लाये।

मृतकों में 13 वर्षीय अलाउद्दीन सिहोरवा, 13 वर्षीय शादाब व 12 वर्षीय साहिल मोतीपुर गाँव के व 14 वर्षीय शोयब मोतीपुर गाँव के निवासी है। इस घटना की जानकारी होते ही आनन फानन में पुलिसकर्मी मौके पर पहुचे और शवो को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर कार्यवाही में जुट गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here