सिद्धार्थनगर: संदिग्ध परिस्थितियों में हेड कांस्टेबल की मौत

0
Siddharthnagar

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, सिद्धार्थनगर में हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता शव मिलने से पुलिस विभाग हलचल मच गया। यह पूरा घटना उसका बाजार थाना परिसर का है, जहाँ राधेश्याम हेड कांस्टेबल की सोलर के पैनल से गमछा में लटकता शव मिला। वही इस दृश्य को देख पूरी विभाग में हड़कम्प मच गया।

वही जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल राधेश्याम रात्रि थाने पर आए थे, लेकिन अचानक ऐसा क्या हुआ। जिससे की हेड कांस्टेबल ने फांसी लगा ली घटना लगभग सुबह 4 से 5 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस के कर्मी ने जब देखा हेड कांस्टेबल को फंदे से लटकता तो आनन-फानन में नजदीकी स्वस्थ केंद्र ले गए।

वही अस्पताल पूछते डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद से पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुट गई। फिहल उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया इसे लेकर कोई खबर अभी सामने नहीं आयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here