सिद्धार्थनगर: चिल्हिया थानाक्षेत्र में सामने आया लव जिहाद का मामला

0

Uttar Pradesh: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) के चिल्हिया थानाक्षेत्र में लव जिहाद का एक मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है। बीती रात लखनऊ से एक युवती चिल्हिया थाने में पहुची और पूरे मामले को बताकर कार्यवाही की मांग की। हलाकि रात होने के चलते युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। आज दोपहर उसका भाई थाने के पुलिसकर्मियों के साथ वंहा पहुचा। पुलिसकर्मियों के साथ उसका भाई व लड़की बाहर निकली।

मीडिया से बात करते हुए लड़की ने बताया कि पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की, पैसे लिए है उससे। उस लड़की ने बताया कि मेरा नाम श्रेया तिवारी है। मैं देवरिया जिले की रहने वाली हूं। मैं लखनऊ में पढ़ाई करती हूं। मुझसे उस लड़के ने राज बनकर दोस्ती की और मुझसे शादी करने का भरोसा देकर मेरे साथ रहता था। मुझे जबरदस्ती घर भेज रहे है। मैं घर नही जाना चाहती। उसका नाम सऊद खान है। वह मुझसे शादी करे, नही तो उसे सजा दी जाय।

वही इस मामले में सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) के पुलिस अधिकारी कुछ भी जानकारी नही दे रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here