गाजियाबाद: पुलिस ने प्रमोद कसाना की हत्या में शामिल दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

0
Ghaziabad

Ghaziabad: खबर जनपद गाजियाबाद (Ghaziabad) के टीला मोड क्षेत्र से है, जहां टीला मोड पुलिस टीम ने प्रमोद कसाना की हत्या में शामिल दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों में सौरभ पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम महमूदपुर को चेकिंग के दौरान बंथला नहर से जो की, कही भागने की फिराक में था। गिरफ्तार करने की कोशिश की गई तो अपराधी द्वारा पुलिस टीम पर अवैध तमंचे से फायर किया गया। पुलिस टीम ने भी अपनी आत्मरक्षा हेतु फायरिंग की। जो अपराधी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार के लिए सीएचसी लोनी भेजा गया।

अभियुक्त सौरभ पर पूर्व में गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं दूसरी ओर इसी घटना में शामिल गिरफ्तार अभियुक्त प्रवीण पुत्र जसराज को टीला मोड़ पुलिस कर्मी सीएचसी लोनी से मेडिकल कराकर जिला न्यायालय प्रस्तुत करने के लिए जा रहे थे।तभी अपराधी प्रवीण कुमार द्वारा पुलिस कर्मियों की पिस्तौल छीन कर पुलिस कर्मियों पर जान से मारने की नीयत से फायर झोका गया। पुलिस टीम ने भी अपनी जान पर खेल कर फायरिंग की, जिसमें अपराधी प्रवीण कुमार के बाएं पैर में गोली लगी और उसे घेर घोट के गिरफ्तार कर लिया गया। इन दोनों घटनाओं में मौके पर पहुंचे एसीपी शालीमार गार्डन ने मिडिया को पूरी जानकारी दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here