बलिया: पीड़ित ने उच्च अधिकारियों को पत्र देकर लगायी न्याय की गुहार

दबंगों ने घर खाली कराने की दी धमकी।

0

Ballia: ख़बर उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) में बाँसडीह तहसील अंतर्गत हालपुर में दबंग लोगों द्वारा घर खाली कराने की धमकी को लेकर पीड़ित सत्यनारायण शाहनी ने एसडीएम, तहसीलदार और पुलिस को पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है। पीड़ित का आरोप है कि हमारे पिता और दादा के द्वारा घर बनाया गया है। फिलहाल हमारे पिता और दादा दोनों की मृत्यु हो गई है। वर्षो से इस मकान में हम लोग रहते है, लेकिन नारायणपुर के कुछ लोग हमारे घर आकर हमारे पुराने घर को अपनी जमीन बताकर खाली कराने की धमकी दे रहे है। हालांकि जमीन हमारे नाम से है फिर भी मुझे बार-बार परेशान किया जा रहा है। पीड़ित ने अधिकारियों को पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here