मंझनपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ने किया 2 दिन पूर्व मिली लाश की खबर का खंडन

0

कौशाम्बी: थाना मंझनपुर (Manjhanpur) अंतर्गत दिनांक 25 अक्टूबर 23 को कुएं में एक शव मिला था, जो उसी गांव की लड़की का बताया जा रहा था। कौशाम्बी जनपद (Kaushambi) के अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर सिंह ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बॉडी कई दिनों पुरानी थी, जो काफी सड़ी-गली थी, परन्तु उसका सिर था। सोशल मीडिया पर प्रसारित खबर सिर कटी लाश वाली बात असत्य है। बॉडी का DNA लेकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

जाने पूरा मामला

बुधवार 25 अक्टूबर को गांव के लोग खेत में धान की फसल की कटाई कर रहे थे। कटाई कर रहे लोगों ने देखा कि कुएं में मक्खी भिनभिना रही है, जिससे किसानों को आशंका हुई। जब कुएं के अंदर झांक कर देखा तो उसके अंदर से दुर्गंध उठ रही थी। कई दिन पुराना शव पड़ा था। गांव वालों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here