Ghaziabad: शराब पीने से रोका तो ब्लेड से किया युवक को घायल

पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

0
ghaziabad

लोनी के खजुरी पुश्ता मार्ग पर बैठकर शराब पी रहे चार लड़कों ने बाइक सवार युवक पर ब्लेड से वार कर दिया। ब्लेड लगने से घायल हुए युवक को उसका चचेरा भाई अस्पताल ले गया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी हैं।

गढ़ी कटैया गांव में नितेश परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने ताऊ के लड़के रविंद्र के साथ बाइक से खजुरी पुश्ता मार्ग पर जा रहे थे। रास्ते में चार लड़के शराब पी रहे थे। दोनों ने उन्हें पूछा कि क्या कर रहे हो, इस बात पर चारों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोपी ने एक लड़के पर ब्लेड से हमला कर दिया। एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here