Bigg Boss: मोहब्बत में मिली बेवफाई के बाद अभिषेक को मिला नया प्यार

ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ शो का हिस्सा बन गए हैं। इस बात का सदमा अभिषेक झेल नहीं पाए और परेशान नजर आ रहे थे, लेकिन अब एक और ट्विस्ट आ गया है।

0
Bigg Boss

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन धमाकेदार अंदाज में एक के बाद एक धमाका कर रहा है। हाल में ही शो से पहला एलिमिनेशन भी हो गया है। ऐसे में अब घर में सिर्फ 16 कंटेस्टेंट ही बचे हैं। दो हफ्ते बीत ने के साथ ही नए खुलासे हो रहे हैं। एक के एविक्शन के साथ ही घर में दो नई एंट्री भी हो गई हैं। नई एंट्री का सीधा मतलब हैं नए खुलासे और नई लड़ाइयां। हाल में ही सामने आया कि ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ शो का हिस्सा बन गए हैं। इस बात का सदमा अभिषेक झेल नहीं पाए और परेशान नजर आ रहे थे, लेकिन अब एक और ट्विस्ट आ गया है। ईशा को दो ही दिन में अभिषेक भूलकर खानजादी के प्यार में पड़ गए हैं।

जब से समर्थ जुरेल ने ‘बिग बॉस 17’ में एंट्री की है, तब से अभिषेक कुमार घर में अपनी एक्स ईशा मालविया से दूर रह रहे हैं। अब लगता है कि वह अब अपना फोकस घर की सदस्य खानजादी पर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक प्रोमो में दिखाया गया है कि अभिषेक खानजादी से उनके बीच हुए सभी झगड़ों के लिए उन्हें माफ करने के लिए कह रहे हैं। फिर उन्हें यह कहते हुए सुना जाता है, ‘सुंदर लगने लग गई है मुझे एकदुम से। मैं कान पकड़ के उठक बैठक करके सॉरी मांगता हूं।’ खानजादी फिर उससे पूछती है कि अगर वह अपनी गलतियां दोहराएगा तो क्या होगा। अभिषेक जवाब देते हैं, ‘चीक्स पर किस कर देना, प्लीज।’

Bigg Boss

सामने आए वीडियो में दोनों का खट्टा मीठा अंदाज देखकर ईशा मालवीय मुस्कुराती नजर आती हैं। घर के बाकी सदस्य भी समझ नहीं पा रहे हैं कि ये कोई नाटक है या फिर सच में दोनों के बीच रोमांस शुरू हो गया है। लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क हुआ, जहां सना खान, ईशा मालविया, समर्थ जुरेल, मनस्वी ममगई और अरुण माशेट्टी को सबसे ज्यादा वोट मिले।

‘बिग बॉस 17’ के घर में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार, सनी आर्य, अनुराग धोबाल, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, मन्नारा चोपड़ा, नवीद सोले, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, सना रईस खान और सोनिया बंसल यानी कुल 17 कंटेस्टेंट की एंट्री हुई थी, जिसमें से सोनिया बंसल की छुट्टी हो गई। अब दो नई एंट्री के साथ घर में 18 लोग हो गए हैं। शो पहले दिन से ही काफी दिलचस्प होता जा रहा है। घरवाले एक-दूसरे की नाक में दम करते नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here