Aligarh: स्लीपर बस में तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर, 2 की मौत और 6 घायल

दोनो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0
Aligarh

जट्टारी कस्बा के पलवल मार्ग पर गांव भरतपुर भजेड़ा के पास बुधवार सुबह चार बजे दिल्ली से अलीगढ़ जा रही स्लीपर प्राइवेट बस को पीछे से तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। साथ ही छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को मार्ग से हटवाकर मार्ग को चालू कराया है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे की की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा छह घायलों को उपचार के लिए भेजा गया, सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। दो मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here