सिद्धार्थनगर: विवाहिता की गला रेतकर हत्या

0

Uttar Pradesh: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) में विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। आपको बताते चले कि इटवा थाना क्षेत्र के पाली गांव के सिवान में एक महिला का शव मिला है, जिसका गला रेत कर हत्या की गयी हैं। पुलिस बल के साथ पहुंची पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने घरवालों से बात की तो महिला के पति पर शक हुआ। उसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्यवाही मे जुट गए।

मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि आज सुबह 7:00 बजे सूचना मिली कि इटवा थाना क्षेत्र के पाली के एक महिला का शव सिवान मे पड़ा हैं। सूचना पाकर थाने की पुलिस व मेरे द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करने के पश्चात वहां से ज्ञात हुआ कि मृतिका का नाम कोमल है। उसकी उम्र 22 वर्ष है। 4 साल से वह शादीशुदा है। घरवालों से बातचीत करने पर यह पता चला कि संभवत उस के पति ने ही उसकी हत्या की है। पति को हिरासत में ले लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। गले में चोट के निशान है। बॉडी पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी जा रही हैं और आगे अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here