यूपी: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास

0
dowry demand

Kaushambi News: यूपी के कौशाम्बी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के चरवा थाना अंतर्गत बलीपुर टाटा गांव का देव नारायन सिंह पुत्र स्व० गैताल सिंह मेहनत मजदूरी कर के अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पीड़ित ने अपने लड़की बबिता देवी की शादी 13 दिसम्बर 2023 को संदीप सिंह पुत्र सुलेश सिंह निवासी रामपुर थाना किशन पुर जनपद फतेहपुर के साथ किया था। पीड़ित ने अपनी लड़की की शादी में दहेज के रूप में एक किलो चांदी, डेढ़ तोला सोना, इक्कीस हजार रूपए, एक मोटरसाइकिल, फ्रीज,कूलर, आलमारी आदि दान दहेज देकर अपनी लड़की की विदाई किया था।

शादी के कुछ दिन बाद से ही पति सन्दीप सिंह, देवर कुलदीप सिंह, ससुर सुलेश सिंह,सास सुमन देवी, ननद सुनैना विवाहिता से दहेज में दो भैंस एक लाख रुपए नकद की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराली जनों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। 15 जनवरी को विवाहिता के पति समेत ससुराली जनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर के अन्दर बंद कर के मारे पीटे, इतना ही नहीं विवाहिता के ऊपर पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया।

विवाहिता के चीख-पुकार करने पर पड़ोसियों ने पहुंच कर विवाहिता की जान बचाई। जिससे विवाहिता की जान बच गयी। 16 जनवरी को सुबह करीब छः बजे पति समेत ससुराली जनों ने विवाहिता को पुनः मार पीट कर घर से भगा दिया। बड़ी कठिनाई के तहत विवाहिता अपने माता-पिता के यहां पहुंच कर आप बीती बतायी। बुधवार को विवाहिता ने अपने पिता के साथ चरवा थाना पहुंच कर पति समेत ससुराली जनों के विरुद्ध नामजद्द लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here