सिद्धार्थनगर: पिकअप सवारों ने बाइक सवारों को मारी टक्कर

0

उत्तर प्रदेश: सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) के बाँसी थाना क्षेत्र में बीती रात गौवंशो को वध के लिए ले जाते समय पिकअप सवारों ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे 2 युवको की मौत हो गई। दोनों अभियुक्तो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला बीती रात का है, जब इटावा से बाँसी की तरफ आ रही तेज़ गति की पिकअप बाइक सवारो को टक्कर मारते हुए पास के नाले में जा धसी। तेज आवाज के चलते ग्रामीण जगे और मौके पर पहुचे तो देखा कि पिकअप में नशे की हालत में गौवंश भरे थे। ग्रामीणों ने पहले तो बाइक सवारों को अस्पताल भिजवाया, फिर पिकअप सवारों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

पूरी घटना सिद्धार्थनगर जिले (Siddharthnagar) के बाँसी कोतवाली क्षेत्र के बेलबनवा गाँव के पास की है। वही घायल युवको की हालत गंभीर देख बाँसी सीएचसी के डॉक्टरों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहाँ ले जाते समय दोनों ने रास्ते मे दम तोड़ दिया। पकड़े गए दोनों अभियुक्त बिहार के जिला गोपालगंज अरौली दुबौली गाँव के टोला तकिया के रहने वाले है, जिनके नाम मुनाब अली व अलाउद्दीन अली है। पुलिस ने इनके खिलाफ बाँसी थाने में धारा 3/5A/8 गोबध निवारण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके इन्हें जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here