सिद्धार्थनगर: घर का छज्जा गिरने से दो बच्चों की मौत, दो घायल

0

Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर जिले में एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरा मामला जिले के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के जोगी बारी गांव का है, जहां पर एक पुराने जर्जर मकान में छज्जा गिर जाने यह हादसा हुआ। हादसे में दो नाबालिक बच्चे जिसमें एक लड़की व एक लड़के की मौत हुई है। वहीं घायलों में दो बच्चों को शरीर में कई जगह पर गंभीर चोटें आई है। उनका इलाज मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में जारी है।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जिले के डीएम व एसपी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के हालात का जायजा लिया। उसके बाद आलाधिकारियों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे का कारण पता किया। वही मीडिया से बात करते हुए डीएम पवन अग्रवाल द्वारा पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी गई और हादसे का कारण भी बताया गया।

डीएम पवन अग्रवाल ने कहा कि इस हादसे में दो बच्चों की मौत हुई है और दो बच्चों का इलाज अभी भी जारी है। डॉक्टर द्वारा उनकी हालत का जायजा लिया गया। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि उनकी स्थिति अभी सामान्य है। दोनों बच्चों को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। वही सरकारी सहायता के सवाल पर जिलाधिकारी ने कहा कि घटना का आकलन करवाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here