Sonbhadra: नशे में धुत आरोपी ने पीड़ित के कान में किया पेशाब

0
Sonbhadra

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीधी में हुए पेशाब कांड की चर्चा अभी शांत भी नहीं हुई थी कि मध्यप्रदेश के सरहदी क्षेत्र सोनभद्र के जुगैल में एक दलित के साथ भी सीधी पेशाब कांड जैसी ही घटना सामने आई है। ये मामला 11 जुलाई का है जब आरोपी जवाहर नशे में धुत था और इस दौरान उसने दलित के ऊपर पेशाब कर दी। ये बात दो दिन बात उजागर हुई, जब वीडियो वायरल हुआ। इस पर पीड़ित का कहना है कि वह भी नशे में था इसलिए उसे संज्ञान नहीं हो पाया।

जानकारी के अनुसार, पेशाबकांड का मामला सोनभद्र ओबरा विधानसभा व जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम घटिहटा टोला का बताया जा रहा है। यहां पर दलित युवक पर एक शख्स ने पेशाब कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि सोनभद्र पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि वादी और आरोपी दोनों एक दूसरे से परिचित हैं। दोनों ने 11 जुलाई को एक साथ शराब पी थी। उसके बाद दोनो में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित के कान में पेशाब कर दिया। उस दौरान पीड़ित को नहीं पता चला था, जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पीड़ित को इसकी जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here