मनाली में भारी बारिश के बीच येलो अलर्ट जारी

मनाली में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। आज सुबह से ही मनाली में बारिश देखने को मिल रही है।

0

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश की वजह से तबाही मची हुई है। वही हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड समेत कई राज्यों में खूब बारिश देखने को मिली। जिस कारण बाढ़ की स्थिति बन गयी है। वही इस मूसलाधार बारिश की वजह सबसे बुरा प्रभाव हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखने को मिला जहां मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट जारी किया गया था।

इस दौरान कई स्थानों पर बादल फटे तो कई स्थान पर भूस्खलन देखने को मिला। जिस कारण हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के सड़कों पर कई किलोमीटर तक लंबा जाम भी देखने को मिला। इस बीच अब खबर आ रही है कि हिमाचल प्रदेश में फिर से मौसम बदलने लगा है।

दरअसल मनाली में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है। आज सुबह से ही मनाली में बारिश देखने को मिल रही है। इस कारण मनाली में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही मौसम विभाग द्वारा बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है। बता दें कि मौसम विभाग द्वारा अनुमान जताया जा रहा है कि अगले पांच दिनों तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होने वाली है। साथ ही बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय में आज भारी बारिश होगी।

बता दें कि पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण और गोवा में 17 जुलाई से फिर बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं अगर उत्तर पश्चिम भारत की बात करें तो उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में अगले पांच दिन के लिए अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी राजस्थान में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 17 जुलाई को उत्तराखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here