राम मंदिर में दर्शन के लिए स्पाइसजेट ने भक्तो के लिए लाया शानदार ऑफर

0
SpiceJet

अयोध्या राम मंदिर में आज रामलला का प्राण -प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो गया। वही इस दिन का रामभक्तो को वर्षो से इंतज़ार था, जो आज पूर्ण हो गया है। वही राम मंदिर में दर्शन के लिए एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट (SpiceJet) ने शानदार ऑफर पेश किया है। एयरलाइंस कंपनी ने देश के कई प्रोमिनेन्ट डेस्टिनेशन से केवल 1622 रुपये में हवाई टिकट की घोषणा की है।

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, स्पाइसजेट (SpiceJet) ने 1 फरवरी, 2024 से महत्वपूर्ण भारतीय शहरों को जोड़ने वाले अयोध्या के लिए फ्लाइट की घोषणा की है। इसके तहत चेन्नई, अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, जयपुर, पटना और दरभंगा से अयोध्या के लिए उड़ानें भरी जाएंगी। इस विशेष ऑफर में अयोध्या से आने-जाने वाली नई उड़ानों पर चयनित इन्वेंट्री भी शामिल है।

कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अयोध्या के लिए स्पाइसजेट की फ्लाइट की बुकिंग 22 जनवरी से लेकर 28 जनवरी तक कर पाएंगे। वहीं, इस बुकिंग पर 22 जनवरी से लेकर 30 सितंबर, 2024 तक यात्रा कर पाएंगे।

SpiceJet

इस ऑफर के तहत पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर सीमित सीटें उपलब्ध हैं।ग्रुप की बुकिंग पर यह ऑफर लागू नहीं होगा। बुकिंग रद्द करने पर चार्ज के साथ पैसा लौटाया जाएगा। इस ऑफर को किसी अन्य ऑफर के साथ संयुक्त नहीं किया जा सकता है।

स्पाइसजेट ने 1 फरवरी, 2024 से भारत के प्रमुख शहरों को अयोध्या से जोड़ने वाली नई उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। 19 जनवरी को स्पाइसजेट ने शुक्रवार को कहा कि वह 1 फरवरी से राष्ट्रीय राजधानी, अहमदाबाद, जयपुर, पटना और दरभंगा से अयोध्या के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी। इससे पहले, एयरलाइन ने चेन्नई, बेंगलुरु और मुंबई से अयोध्या के लिए नॉन-स्टॉप उड़ानों की घोषणा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here