अंबेडकर जयंती के अवसर पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार

0
2
Stock market

14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा। सप्ताह के आखिरी कारोबारी शेयर बाजार के निवेशक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (National Stock Exchange) पर ट्रेडिंग नहीं कर पाएंगे।

वहीं, शनिवार और रविवार को वीकेंड के कारण से शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। अगर आप शेयर बाजार के निवेशक या ट्रेडर हैं तो अब आप सोमवार के शेयर बाजार में ट्रेडिंग कर पाएंगे। शेयर बाजार के साथ ही कमोडिटी मार्केट, करेंसी मार्केट समेत अन्य मार्केट भी क्लोज रहेंगे। इससे पहले 7 अप्रैल को गुड फ्राइडे के मौके पर भी शेयर बाजार बंद रहा था।

आपको बता दें कि,अगले शुक्रवार को भी स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल, 2023 यानी अगले शुक्रवार के दिन ईद उल फितर के चलते भी शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा।

वही कल के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 38.23 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 60,431 अंक पर और एनएसई निफ्टी 15.60 अंक यानि 0.09 प्रतिशत चढ़कर 17,828 पर कारोबार का अंत किया। इसके साथ ही अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे की तेजी के साथ 81.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here