इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में बम फटने से छात्र घायल

घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल छात्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

0

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (Allahabad University) के हॉस्टल में बम फटने की वजह एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मिल रही जानकारी के मुताबिक, ये धमाका उस वक्त हुआ जब छात्र हॉस्टल में था। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल छात्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस की जांच में अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आखिर वह छात्र बम क्यों बना रहा था। पुलिस इस पूरे मामले की फिलहाल जांच कर रही है। इस घटना को लेकर सहायक पुलिस आयुक्त (शिवकुटी) राजेश कुमार यादव ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय का एमए का छात्र प्रभात यादव पीसी बनर्जी हॉस्टल में अपने कमरे में बम बना रहा था। तभी बम फट गया, जिससे उसका दाहिना हाथ बुरी तरह घायल हो गया।

घायल छात्र को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना में एक अन्य छात्र के भी घायल होने की बात सामने आ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here