पटना पहुंचे निरहुआ, तेजस्वी और अखिलेश यादव पर कसा तंज

0
Nirahua

भोजपुरी जगत के मशहूर अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी के सांसद दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ आज यानि मंगलवार को बिहार की राजधानी पटना पहुंचे। जहाँ पटना एयरपोर्ट पर निरहुआ ने पत्रकारों से बातचीत में यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बिहार उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर हमला करते हुए कहा कि जो हिंदू होकर अयोध्या धाम का नहीं, जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं। बता दे कि निरहुआ एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे हैं।

दिनेश लाल यादव निरहुआ ने I.N.D.I.A. गठबंधन की हो रही चौथी बैठक को लेकर कहा कि पहले प्रधानमंत्री का नाम तो तय कर लें। उन्होंने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के लोग पूरी तरह कंफर्म हैं कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही बनेंगे। I.N.D.I.A.गठबंधन पहले कंफर्म हो जाए कि कौन प्रधानमंत्री बनेगा उसके बाद बात की जाएगी।

वहीं दूसरी ओर लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष के कई सांसदों के निलंबन पर निरहुआ ने कहा कि सबको जनता बहुत अनमोल वोट देकर उन्हें संसद में भेजती है। संसद में तख्ती उड़ाएंगे तो कार्रवाई होगी। संसद में जनता ने आपको काम करने के लिए भेजा है, तख्ती उड़ाने के लिए नहीं। तख्ती उड़ाएंगे तो उठाकर फेंका ही जाएगा। वही इस सवाल पर कि विपक्ष आरोप लगा रहा है कि गृह मंत्री से सदन में जवाब मांगा जा रहा है तो नहीं दिया जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि ऐसी बात नहीं है। इसकी जांच हो रही है। जांच होने के बाद सारी रिपोर्ट सामने होगी।

आगे मीडिया ने निरहुआ से सवाल किया कि क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में राम मंदिर का मुद्दा होगा? इस पर उन्होंने कहा कि इस देश का सबसे बड़ा अगर काम हुआ है तो वह राम मंदिर का बनना है। अखिलेश यादव और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू होकर जो अयोध्या धाम का नहीं, हिंदू होकर राम का नहीं वह किसी काम का नहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here