जेपी नड्डा से मिलने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कही ये बात

मुलाकत के बात शिवराज सिंह चौहान ने कहा पार्टी उन्हें जो भूमिका सौंपेंगी वह काम करेंगे।

0

एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) आज बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) से मुलाकात किये। वही मुलाकत के बात शिवराज सिंह चौहान ने कहा पार्टी उन्हें जो भूमिका सौंपेंगी वह काम करेंगे। शिवराज सिंह चावहन ने कहा कि पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उनकी जो भी भूमिका तय करेगा, वह उसका निर्वहन करेंगे।

मध्य प्रदेश में मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद मंगलवार को पहली बार दिल्ली पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख़्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक यह मुलाकात एक घंटे से भी अधिक समय तक चली। बाद में पत्रकारों ने जब उनकी भावी भूमिका को लेकर सवाल किया तो शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘एक कार्यकर्ता के नाते पार्टी जो भूमिका तय करेगी, वह मैं करूगा।’ यह पूछे जाने पर कि वह केंद्र की राजनीति में सक्रिय रहेंगे या फिर राज्य की राजनीति में, इसके जवाब में उन्होंने ने कहा, ‘जो पार्टी तय करेगी। हम राज्य में भी रहेंगे, केंद्र में भी रहेंगे।’

शिवराज सिंह चौहान ने एक दूसरे सवाल में कहा कि, ‘मैं मेरे बारे में सोचता ही नहीं। जो अपने बारे में सोचता है वह अच्छा इंसान नहीं होता है। अगर आप एक बड़े मिशन के लिए काम करते हो तो पार्टी तय करती है कि आप कहां काम करोगे।’ यह पूछे जाने पर कि मध्य प्रदेश की बहनें उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाह रही हैं। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘बहन और भाई का प्यार अमर है। उसका किसी पद से कोई संबंध नहीं है।’

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बातचीत के इस क्रम में यह संकेत दिया कि पार्टी उन्हें दक्षिण के राज्यों में कोई बड़ी भूमिका दे सकती है। उन्होंने कहा, ‘विकसित भारत यात्रा में कुछ जगह मुझे जाने को कहा जाएगा तो मैं दक्षिण के राज्यों में जाऊंगा।’ उन्होंने आगे कहा कि भोपाल में आज विधायक दल की बैठक है और चूंकि सरकार गठन के बाद यह पहली बैठक है, इसलिए उसमें उनका रहना आवश्यक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here