सुल्तानपुर: एनडीए के साथी अपना दल ने मांगी 10 से 12 लोकसभा सीटें

0
Sultanpur Rajkumar Pal

यूपी के सुल्तानपुर (Sultanpur) में कंबल वितरण के कार्यक्रम में अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल पहुंचे यहां पर उन्होंने गरीबों को कंबल बांटे। वहीं लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए एनडीए से 10 से 12 सीटें मांगी।

राजकुमार पाल ने गरीबों को बांटे कंबल

सुल्तानपुर (Sultanpur) में गरीबों कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल पहुंचे। यहां पर उन्होंने गरीबों को कंबल बांटने का काम किया। बताते चलें कि कादीपुर के वीरेंद्र प्रताप सिंह पीजी विद्यालय में विशाल कंबल वितरण का कार्यक्रम किया गया था। इस कार्यक्रम में भारी संख्या में गरीब जनता पहुंची जहां पर राजकुमार पाल ने अपने हाथों से गरीबों को कंबल बांटे। वहीं केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जा रहे हैं योजनाओं के बारे में भी गरीबों को जानकारी देते हुए बताया है कि केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में योगी सरकार दोनों मिलकर जनता के हितों के लिए काम कर रही हैं। हम जिस गठबंधन में शामिल है। उसका एक ही नारा है सबका साथ सबका विकास और सब का विश्वास इसी के तहत हम लोग काम कर रहे हैं।

चुनाव लड़ने के लिए एनडीए से अपना दल ने मांगी 10 से 12 सीटें

कादीपुर के वीरेंद्र प्रताप सिंह पीजी विद्यालय में विशाल कंबल के कार्यक्रम में पहुंचे अपना दल एस के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने कहा कि हमारा गठबंधन एनडीए के साथ में है। हम लोग एनडीए के साथ में विधानसभा का चुनाव लड़े थे और इस चुनाव में प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनी। अब 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भी हम लोग एनडीए गठबंधन के साथ में मिलकर चुनाव लड़ने वाले हैं। हम एनडीए गठबंधन के साथ में मिलकर चुनाव लड़ेंगे लेकिन हम लोग मांग करते हैं कि 10 से 12 सीटें लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए हमें जरूर दी। हमारी पार्टी प्रदेश में तीसरे दर्जे की पार्टी बनकर खड़ी हुई है। एनडीए हमारा बड़ा भाई है और वह जो फैसला लेगा हमें मंजूर होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here