नशा मुक्ति अभियान व डीजे को लेकर राणापुर रोहित कालोनी में पुलिस अधीक्षक ने ली बैठक

0
7

राणापुर (Ranapur) नगर के रोहित कालोनी में आज पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कालोनी वासियो को बताया कि नशा हमारे परिवार में लड़ाई झगड़े व आर्थिक स्थिति में भी काफी प्रभाव डालता है। नशा ना करना है, ना ही करने देना है, जैसी कई बातो को लेकर रोहित कालोनी निवासियों के साथ चर्चा की।

साथ ही पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने शादी ब्याह में डीजे को लेकर विशेष निवेदन करते हुए कहा कि डीजे रात 11 बजे बाद नही बजाये व जब भी डीजे बजाए कम आवाज में बजाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here